भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के चुनाव संपन्न हुऐ

भरतपुर, जिला बॉक्सिंग संघ के चुनाव राजस्थान बॉक्सिंग संघ सचिव नरेन्द्र कुमार निर्वाण, भरतपुर जिला ओलंपिक संघ सचिव कृपाल सिंह ठेंनुआं, जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में होटल लक्ष्य पैलेस में आज रविवार को संपन्न हुए।

चुनाव अधिकारी जतन सिंह ने बताया भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पद पर भगत सिंह सूरौता, उपाध्यक्ष पद पर दीपक तोमर, गोविंद कटारा एवं अजय सिंह सचिव पद पर डॉ. संदीप देशवाल, संयुक्त सचिव पद पर कृष्ण कुमार शर्मा एवं हेमन्त चाहर, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रभान शर्मा और डॉ. देवेंद्र सिंह, पुनीत फौजदार एवं गौरव सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।