Bharatpur : अस्पताल की छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत; आखिरी बार बीमार गर्लफ्रेंड को गले लगाकर अलविदा कहा
Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में लड़के की आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में बीमार प्रेमिका से मिलने के बाद एक युवक ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि आरबीएम अस्पताल में भर्ती युवती से मिलने पहुंचे युवक का उससे विवाद हो गया, जिसके बाद उसने छठी मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली.
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। उसके बाद अगली सुबह युवक का शव अस्पताल के पीछे खिड़की के नीचे पड़ा मिला। इस मामले में मृतक के परिजनों का दावा है कि गुटखे का पानी थूकते समय असंतुलन के कारण वह छठी मंजिल से गिर गया. उधर, पुलिस ने शव का परीक्षण कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि अस्पताल से वीडियो में दिख रहा था कि युवक ने छलांग लगाने से पहले अस्पताल में भर्ती महिला को गले से लगा लिया और अलविदा कहा और छठी मंजिल पर जाकर खिड़की से बाहर चला गया.
खबरों के मुताबिक, चिकसाना थाना क्षेत्र के रुंध इकरान गांव निवासी चंद्रपाल 3 जनवरी की रात युवकी से मिलने अस्पताल आया, जहां वह महिला को बाथरूम की तरफ इशारा कर बुलाता है और दोनों एक-दूसरे से गले मिलते हैं और थोड़ी देर बात करते हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गले मिलने के बाद वह महिला की तरफ इशारा करते हुए छठी मंजिल तक गया और वहां से छलांग लगा दी।
घटना के संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे घर से निकला था. अपना काम करने के लिए कहकर बाद मे मिलने वाले को देखने के लिए आरबीएम अस्पताल पहुंचा था जहां 6वीं मंजिल से गुटखा थूकते समय उसका पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया.
अब इस मामले में चंद्रपाल के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है, जिसके बाद मथुरागेट थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि इस युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, क्योंकि परिजनों का कहना था कि खिड़की से गिरकर उसकी मौत हुई है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।