Bharatpur : जिम के सामने पहलवान को दिनदहाड़े मारी 5 गोली; पहले लाठियों से पीटा, फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर शहर के जवाहर नगर थाने के काली बागीची वार्ड में गुरुवार की सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से दहशत फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार सुबह जिम से निकल रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारनी शुरू कर दी. इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर लाठियों से जमकर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि घायल युवक को पांच गोलियां लगी थीं, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. खबरों के मुताबिक जिम से घर लौट रहा गजेंद्र उर्फ लाला पहलवान फायरिंग में घायल हो गया. वहीं, इस पूरी घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें हमलावर महज कुछ मीटर की दूरी से पहलवान पर फायरिंग कर रहे थे।
मालूम हो कि बीते गुरुवार को ही राजस्थान पुलिस के एडीजी क्राइम दिनेश
एमएन ने भरतपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर एक अहम
बैठक की थी और जरूरी टिप्स भी दिए थे.
घटना के अनुसार गजेंद्र सिंह सुबह छह बजे जिम जाता था और जिम से 2 घंटे बाद सुबह 8 बजे निकला तो काली स्कॉर्पियो में आए कुछ बदमाशों
ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटने के बाद कुछ ही मीटर दूरी से गोलियां
चलाई गई. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सतीश वर्मा मौके पर पहुंचे और बदमाशों के फोटो के आधार पर जांच पड़ताल की, लेकिन अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला है.
बता दें कि लाल पहलवान समुंदर सिंह के वकील के भाई हैं। पता चला है कि गजेंद्र सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं है और वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा और एक बेटी है। इसके साथ ही उसकी प्राइवेट बसें चलती हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि धौलपुर की गलत चंबल बजरी या आपसी दुश्मनी हमले की वजह हो सकती है. बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी है।