भावनाबेन का पैरालंपिक में पदक पक्का, टेबल टेनिस में ऐसा करने वाली बनी पहली भाारतीय महिला खिलाड़ी

जयपुर। टोक्यो में पैरालंपिक शुरू हो चुका हैं, जहां से भारत के लिए अच्छी खबर आयी है। भारत के लिए भाविनाबेन पटेल ने टेबिल टेनिस में पदक पक्का कर लिया है। भाविनाबेन पटेल पैरालंपिक गेम्स में टेबिल टेनिस में पदक जिताने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी होंगी। शुक्रवार को टोक्यो में महिला एकल वर्ग 4 स्पर्धा में सर्बिया की दुनिया की 5वें नंबर की बोरिस्लावा पेरीक रैंकोविक पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 34 वर्षीय भारतीय ने 18 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मैच में अपने सर्बियाई प्रतिद्वंद्वी को 11-5, 11-6, 11-7 से हराया। इस जीत के साथ पैरालिंपिक में उनका कांस्य पदक पक्का हो गया है। और ऐसा करने वाली भावनाबेन पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।

🇮🇳's #ParaTableTennis player @BhavinaPatel6 will take on #BRA Joyce Oliveira De in Class 4 - Round of 16 match in a while

It's going to be an exciting match, so stay tuned for updates and share your #Cheer4India messages below#Paralympics#Praise4Para#Tokyo2020 pic.twitter.com/FLuvEGvibp

— SAI Media (@Media_SAI) August 27, 2021

बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक टेबल टेनिस में कोई कांस्य-पदक का प्ले-ऑफ नहीं है, और सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों को कांस्य पदक दिया जाता है। अब भावनाबेन का का अगला मैच शनिवार को चीन की झांग मियाओ होगा। यह सेमीफाइनल मैच होगा। निश्चित रूप से भावनाबेन अपने इस अभियान को और आगे बढ़ायेंगी और देश के लिए गोल्ड पक्का करेंगी। मैच जीतने के बाद भावनाबेन ने कहा कि मैं यह मैच सभी भारतवासियों के सपोर्ट से जीती हूं और मैं चाहुंगी की आप ऐसे ही मुझे सपोर्ट करते रहें जिससे में सेमीफाइनल भी जीत सकूं।