"भरतपुर जिले की मुक्केबाजी टीम ने एक स्वर्ण तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते
"भरतपुर जिले की मुक्केबाजी टीम ने एक स्वर्ण तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते"
दीपचंद शर्मा। भरतपुर, 1 से 3 जून तक दौसा में होने वाली सातवीं राजस्थान जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भरतपुर जिले के मुक्केबाजों ने तीन सिल्वर दो ब्रॉन्ज जीत कर चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में 44-46 कि.ग्रा.भार वर्ग में उत्कर्ष, 70-75 कि.ग्रा. में मनीष कुमार, 75-80 कि.ग्रा. में हीवा सिनसिनवार ने सिल्वर मेडल और 48- 50 कि.ग्रा. में वरुण चाहर एवं 66-70 कि.ग्रा.में रोॅबिन ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं बालिका वर्ग में 50-52 कि.ग्रा. में साक्षी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा नितिन कुमार, नरेंद्र गौड, पियूष चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, ललित कुमार, मोनू, हिमांशु सोगरवाल एवं समीर चाहर और बालिकाओं में यशिका सिंह ने भरतपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ चेयरमैन एवं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के थ्री स्टार रिंग ऑफिशियल डाॅ. राकेश चाहर तकनीकी अधिकारी रहे। भरतपुर बॉक्सिंग टीम की कोच मनीषा चाहर प्रतियोगिता में बतौर रिंग-ऑफिशियल शामिल रहीं। कृष्ण कुमार शर्मा एवं पुनीत फौजदार बतौर टीम कोच शामिल रहे। वहीं पुनीत फौजदार, मोहित कुमार, तुलसी सिंह, पुष्कर फौजदार, यशपाल सिंह, समीर चाहर, प्रशान्त शर्मा, देवराज चाहर चैम्पियनशिप में वॉलिंटियर्स शामिल हुए।