आमजन पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर बन रहे हैं पक्षी मित्र

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

भीषण गर्मी व उष्णता से जलस्रोतों के रीतने से पक्षियों के जीवन पर मंडराते खतरे के मध्येनजर उमंग संस्थान द्वारा लोगों को परिंडा वितरण कर व बंधवाकर पक्षी मित्र बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम हट्टीपुरा व महिला अधिकारिता विभाग में मिट्टी के परिंडे बांधे गए व अग्रवाल आई हॉस्पिटल सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे वितरित किये गए।

सचिव कृष्णकांत राठौर ने बताया कि अभियान के तहत हट्टीपुरा में कॉलेज निदेशक विजय बहादुर सिंह,व्याख्याता सीमा शर्मा व नन्द किशोर श्रृंगी के आतिथ्य में परिंडे बांधकर नियमित दाना व जल सेवा का संकल्प लिया। इसी प्रकार शहर में महिला अधिकारिता विभाग परिसर में विभागीय कर्मचारियों रविराज मिश्रण, काउंसलर सलोनी शर्मा, अर्पिता शर्मा, केंद्र प्रबंधक अंजू शर्मा, नम्रता, आनन्द वर्मा, प्रमोद श्रृंगी, हँसराज चौधरी,चिंकी ने समन्वयक सर्वेश तिवारी व सचिव कृष्णकांत राठौर के साथ मिलकर परिंडे बंधवाए व नियमित जल सेवा संकल्प के साथ पक्षी मित्र बने।