माताजी की पुण्यतिथि पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बड़ागांव

बेजुबान परिन्दों को बचाओ पर्यावरण को शुद्ध बनाओ ..... मंगल चंद सैनी
उपखंड क्षेत्र के बड़ा गांव में रिटायर्ड तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने रविवार को अपनी माताजी आचुकी देवी की पुण्यतिथि पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए । परिंडे लगाओ अभियान की शुरुआत करते हुए सैनी ने कहा कि इस तपती गर्मी में पक्षी पानी के लिए तड़प रहे हैं हमें उनकी प्यास बुझाने के लिए चुग्गा पानी की व्यवस्था करनी चाहिए ,सुबह-शाम पक्षियों के कलरव से दिल को सुकून मिलता है l तथा पर्यावरण शुद्ध रहता है । इस अवसर पर आ चुकी देवी के पुत्र समुद्र सैनी रामलाल सैनी रामकरण बनवारी सैनी सहित मोहन सैनी रोहिताश राकेश वह परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।