भाजपा किसान मोर्चा ने बिजली समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने बिजली समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन

धरतीपुत्रो की सुनो पुकार, दिन में बिजली दो सरकार : नायक

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली समस्याओं के निवारण के लिए अधीक्षक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। नायक ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धरती का देवता कहलाने वाला अन्नदाता किसानों की स्थिति दयनीय बना दी है। कांग्रेस सरकार ने 2021 के बजट में सभी लंबित कृषि कनेक्शन पूरे करने की घोषणा की थी जो मात्र घोषणा बनकर रह गई और कनेक्शन मिलना तो दूर किसानों पर बिजली की बड़ी हुई दरों और सब्सिडी खत्म कर वज्रपात किया है।नायक ने बताया किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली देने, प्रतिदिन दस घंटे बिजली देने, लंबित कृषि कनेक्शन शीघ्र देने और खेत पर कृषि कार्य करते समय किसान के साथ अनहोनी होने पर चोबीस घण्टे के भीतर परिजनों को आर्थिक सहायता देने आदि मांगे रखी गई। भाजपा नेता मनीष शर्मा और मोनू पांचाल ने बताया कि अगर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नही किया गया तो कार्यकर्ताओ को आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहित जैन, शुभम माहेश्वरी, लोकेश गुप्ता,सतीश गोचर, विश्वनाथ नामा, हरीश नायक, दिनेश पंडित आदि उपस्थित रहे।