केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जिला प्रभारी सिंघवी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी
संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
पाली केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने एव आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पाली के इंद्रा कोलानी स्थित एक निजी गार्डन में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बीजेपी ओबी सी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एव पाली प्रभारी अभिषेक सिंघवी ने सरकार के आठ साल पूर्ण होने एव केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बारे में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा की इन योजनाओं के बारे में घर घर पहुंच हर व्यक्ति को योजनाओं के बारे में जानकारी दे । ताकि उन्हें लाभ मिल सके।