संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह फूल माला से किया गौरव जैन को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान।
नाबालिग छात्रा परिधि जैन की नृशंस हत्या कर फरार हुए आरोपी गौरव जैन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने वाली कोटा पुलिस की टीम का शुक्रवार को एसपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतीक चिन्ह और फूल मालाओं से सम्मान किया गया । भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने पुलिस टीम के कप्तान केसर सिंह शेखावत और टीम के सभी सदस्यों द्वारा हत्याकांड के आरोपी को जल्द पकड़ने पर बधाई दी साथ ही आभार भी जताया उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा को लेकर एसपी केसर सिंह शेखावत से बातचीत भी की ,जिस पर एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर सभी को आश्वस्त किया साथ ही पुलिस को आमजन का सहयोग भी ऐसे अपराधों की रोकथाम और कार्रवाई में मिले आशा जताई। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रीति शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर,महिला मोर्चा जिला मंत्री सीमा मारोठिया,छात्र संघ अध्यक्ष जेडीबी सुनीता सामरिया जिला मंत्री जनसंख्या फाउंडेशन बोरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नीलम सोनी, भाजपा महिला मोर्चा बोरखेड़ा मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह भाणावत, पार्षद विजय लक्ष्मी प्रजापति, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।