फोटोग्राफर एसोसिएशन : अध्यक्ष पद के लिए बोहरा ने भरा नामांकन

फोटोग्राफर एसोसिएशन : अध्यक्ष पद के लिए बोहरा ने भरा नामांकन ....
प्रचार के दौरान अपने पक्ष में वोट देने के लिए की अपील....

पाली

जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अंतिम दिन राजेश बोहरा ने अपने साथियों के साथ पहुंच अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा
पाली जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र रांकावत ने बताया कि कोरोना के चलते फोटोग्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं हो पाए थे, जिसके चलते अब 31 जुलाई को मतदान होना तय किया गया। चुनाव की तैयारी को लेकर पाली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों सें फोटोग्राफरों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे। पाली के लक्ष्मीनारायण सैन, राजेश बोहरा, गोपीकिशन उपाध्याय, गुंदोज के जयपाल परिहारिया, मारवाड़ जंक्शन के कालूराम राजदीप ने नामांकन भरा। एसोसिएशन अध्यक्ष रांकावत ने बताया कि चुनाव 31 जुलाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होंगे। मतदान में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोग ही मतदान कर सकेंगे। चुनाव की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के राजेंद्र रांका, अशोक शर्मा, मुकेश त्रिवेदी लक्ष्मण गर्ग नंदू कंसारा उमरा का वध विजय डंडा कैलाश मेवाड़ा रतन रावत साबिर भाई आदि जुटे हुए हैं।