ब्राह्मण समाज भरतपुर ने कांग्रेस पार्टी की निंदा की
-कांग्रेस पार्टी की टिकटों को लेकर ब्राह्मण समाज में संपूर्ण राजस्थान में भारी रोष है
भरतपुर, ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस पार्टी की निंदा की है। ब्राह्मण समाज में टिकटों को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान में भारी रोष व्याप्त है । समाज के लोगो ने बताया कि मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से महेश शर्मा अच्छे प्रत्याशी थे क्योंकि उन्होंने पिछले दो वर्षों से राजस्थान में ब्राह्मणों को घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी मैं जोड़ने का आह्वान किया था और उनका जो प्रयास था वह सफल था।
सभी ब्राह्मण विप्र कल्याण बोर्ड की वजह से सभी का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ हो गया था लेकिन आज जो कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ किया है जो बहुत ही गलत किया है क्योंकि उनको ना टिकट दिया गया ना ही उनका कोई अन्य सीट से जयपुर शहर में प्रत्याशी बनाया इसको लेकर पूरे राजस्थान में ब्राह्मण समाज में फेसबुक व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर समाज के बुजुर्ग युवा नाराजगी जाहिर सभी कमेंट कर रहे हैं इससे कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान होगा.
इसको लेकर परशुराम सेना भरतपुर बाबूलाल कटारा ने भी कांग्रेस पार्टी का विरोध जताया है कि अभी समय है जाग जाए एवं राजस्थान कांग्रेस पार्टी टिकट प्रभारी को भी अवगत कराया है कि जनरल सीटों पर कहीं भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया गया । भरतपुर संभाग अलवर दौसा में एक भी टिकट नहीं दिया है, ब्राह्मण समाज विधान सभा चुनाव में इसका जबाव देगी ।