सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
गांव के प्रो विद्याधर वर्मा का शुक्रवार को जयपुर में सम्मान किया गया।राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।कनोडिया कॉलेज मुकुंदगढ़ में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो वर्मा को राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ओर से राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया था।शुक्रवार को अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय जयपुर में उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव,तकनीकी शिक्षा व आयुर्वेद मंत्री सुभाष गर्ग,राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एसपी भटनागर,एनएसएस शासन सचिवालय के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह चाहर,समन्वय बनयसिंह आदि ने वर्मा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।