बूंदी बार का मतदान कार्यक्रम जारी, मतदान व परिणाम 8 दिसंबर को

बूंदी 17 नवंबर।अभिभाषक परिषद बूंदी के चुनाव का कार्यक्रम आज शुक्रवार को जारी हो गया। अभिभाषक परिषद बूंदी की वर्तमान कार्यकारिणी ने चुनाव संचालन समिति जिसमें वरिष्ठतम अधिवक्ता सोहनलाल जैन,अब्दुल हनीफ अंसारी व अनुराग शर्मा समेत तीन सदस्यीय समिति गठित की है। आज शुक्रवार दिनांक 17 नवंबर को चुनाव समिति ने बैठक कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जिसके अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 24 नवंबर, मतदाता सूची पर आपत्तियां 28 नवंबर,मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर, नामांकन प्रस्तुत करने की दिनांक 2 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक उसी दिन जांच की जाकर प्रत्याशियों का नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।नाम वापसी 4 दिसंबर को 10:00 बजे से 3:00 बजे तक उसी दिन शाम को अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 8 दिसंबर को सुबह 9:00 से 4:00 बजे तक होगा जिसमें मतदाता अपने आई कार्ड के साथ मतदान कर सकेंगे।उसी दिन 4:30 बजे से मतगणना होगी और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी चुनाव संचालन समिति सदस्य अनुराग शर्मा एडवोकेट ने दी।