जयपुर। राजस्थान में दो दिन बाद यानि की 30 अक्टूबर को दो सीटों धरियावद और वल्लभनगर में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। इस उपचुनाव में दोनों पार्टीयों का बराबर का मुकाबल दिख रहा है। धरियावाद सीट की बात करें तो यह राजस्थान की एक ऐसी सीट है जहां गहलोत और पूनिया दोनों को खतरा है। इस बार मैदान में उतरे चेहरों पर खतरा है, क्योंकि दोनों पार्टियों को इस बार भितरघात का डर सता रहा है।
बता दें कि धरियावद से तत्कालीन विधायक गौतम लाल मीणा की मौत के कारण खाली हो गई थी। अब बीजेपी को अपनी सीट को फिर से जीतने की पुरजोर कोशिश कर रही है। अब इस सीट से कांग्रेस से नगराज मीणा और बीजेपी से खेतसिंह में मुकाबला होगा।
नगराज कांग्रेस का पुराना नेता है वहीं भाजपा से गौतम लाल मीणा के बेटे कन्हैयालाल की जगह खेत सिंह को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में गौतम लाल के बेटे का टिकट काटे जाने से उनके समर्थक नाराज हैं और इसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। इससे पहले गौतम ने 2018 चुनाव में 17 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार कन्हैयालाल का टिकट काटकर नए चेहरे खेतसिंह को मैदान में उतारा गया।
वहीं कार्यकर्ता कांग्रेस से यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि वे नए चेहरे को उतारेंगे और दूसरे को मौका देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर से पहले तीन चुनाव हार चुके नगराज को मौका दिया गया। नगराज अब तक पांच विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और इनमें तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टिकट की उम्मीद कर रहे कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो सकता है और यह कांग्रेस के खिलाफ जा सकता है।