जयपुर। टी 20 विश्वकप के पहले मैच में पाकस्तिान से हारने के बाद जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेज में छात्रों ने जश्न मनाया और फटाखे फोडे। पुलिस ने कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने और पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यूएपीए के तहत कश्मीर में दो मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन के छात्रों, वार्डन और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, श्रीनगर के सौरा में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और कर्ण नगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों के छात्रों सहित लोगों ने, पटाखे फोड़े, और डांस किया । भारत विरोधी नारे भी वहां सूनाई दिये।
SKIMS के मेडिकल छात्रों और छात्रावास के कर्मचारियों पर UAPA की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के साथ-साथ जेल की अवधि पांच से सात साल तक बढ़ाई जा सकती है ।
जीएमसी के छात्रों और कर्मचारियों पर भी कथित तौर पर डांस करने और भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए समान धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दर्ज की गई एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिया गया है और आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए हॉस्टल परिसर के मोबाइल फोन के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करेगी।
पुलिस ने कहा कि ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग नाच रहे हैं, पटाखे फोड़ रहे हैं और पाकिस्तान की जीत का जश्न मना रहे हैं और भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं और भावनाओं को आहत कर रहे हैं। हमने दो मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी आरोपी की पहचान की जाएगी और उसका नाम तय किया जाएगा।