भीम क्रांति दिवस की केंद्रीय समिति की बैठक हुई संपन्न

भीम क्रांति दिवस की केंद्रीय समिति की बैठक हुई संपन्न

पाली

रविवार को केंद्रीय समिति की बैठक मे आगामी 14 व 15 अगस्त को बड़े स्तर पर भीम क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता इंद्र चन्द्र गहलोत ने की व कहा कि भीम क्रांति दिवस का आयोजन किया जाएगा इस हेतु आयोजन का प्रारूप तैयार किया गया जिसमें सम्पूर्ण जिले में जहाँ जहां भी बाबा की प्रतिमाएं है वहा वहां भीम क्रांति दिवस मनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। डॉ अंबेडकर सर्कल के रेलिंग को तिरंगा झंडा व भीम झंडा से सजाया जाएगा, 14 अगस्त की शाम को सर्किल के चारों ओर मोमबत्तियां व दीप प्रज्वलित किए जाएंगे । 15 अगस्त को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्किल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा ।
इसके लिए सामग्री क्रय करने के लिए अशोक कुमार कुलदीप, प्रताप भटनागर नाडोल व हरीश राठौर को कार्यभार सौंपा गया बैठक में डा. एन. के. राजा, श्रीमती विमला नरेन्द्र ,अशोक कुमार कुलदीप, मोहनलाल कुर्डिया, प्रताप भटनागर नाडोल,राजेश्वर पुन्नर,ओम प्रकाश उदानिया, राजेश पड़ीवाल, नेमीचंद महावर,हरीश कुमार राठौर,रतनलाल बारूपाल,आदि सभी मौजूद रहे।