ग्राम पंचायत सुरक्षा गार्डो का तत्काल करे मानदेय भुगतान- सीईओ

संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

पंचायत समिति तालेड़ा में सीईओ ने की पंचायतीराज योजनाओं की समीक्षा

पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरूवार को पंचायत समिति तालेड़ा सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने पॉवर पोईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों से महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, 15 वॉ वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग षष्ठम, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं में प्रगति की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की तथा आगामी 10 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सीईओ प्रतिहार ने निर्देश दिए कि राज्य वित्त आयोग षष्ठम के तहत ग्राम पंचायतों में नियोजित सुरक्षागार्डो के मानदेय का तत्काल भुगतान किया जावे। साथ ही योजनामद में प्राप्त राशि में से सुरक्षा गार्डो, पंचायत सहायक, पम्प चालक तथा बिजली बिलों के लिए 6 माह की राशि सुरक्षित करते हुए शेष राशि का नियमानुसार व्यय किया जावे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनता जल योजना के तहत प्राप्त होने वाले विद्युत बिलों की जांच उपरांत ही राशि भुगतान की जावे तथा पंचायत में रिकॉर्ड भी संधारित किया जावे।

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत एवरेज डेज, 100 दिवस रोजगार, ऐवरेज वेजरेट तथा कार्यपूर्णता में प्रगति लाई जावे। ब्लॉक स्तरीय सहायक विकास अधिकारी प्रत्येक पंचायत का दौरा कर विभागीय पेरामीटर की शतप्रतिशत पूर्ति करवाये। नवीन जॉबकार्ड जारी करने से पूर्व पुराने जॉबकार्ड में शतप्रतिशत राशि भुगतान सुनिश्चित की जावे ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 तक के शेष 434 आवासों की पात्रता सूची अनुसार आगामी 2 दिवस में नियमानुसार वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी जावे। 15वॉ वित्त आयोग के तहत सभी प्रकार के भुगतान ई- ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से ही किया जावे। पंचायतों द्वारा ऑफ लाईन भुगतान किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

इस दौरान एस.ई. वॉटरशेड सी. एल. सालवी, एक्सईएन नरेगा प्रियव्रत सिंह, एक्सईएन इंजिनियरिंग जितेन्द्र कुमार न्याती, आंतरिक अकेक्षण लेखाधिकारी चन्द्र प्रकाश राव, विकास अधिकारी अजहर खान, सहायक विकास अधिकारी कम ब्लॉक प्रभारी कमलेश शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सैन आदि मौजूद रहे।