चार्टर अध्यक्ष मेवाडा लॉयन्स क्लब के जोन चैयरमेन मनोनीत

चार्टर अध्यक्ष मेवाडा लॉयन्स क्लब के जोन चैयरमेन मनोनीत
संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा बाली

लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 के नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल ने नियुक्ति पत्र जारी कर आगामी वर्ष 2022-23 के लिए रीजन 6 के जोन चैयरमेन के रूप में क्लब हिल्स के चार्टर अध्यक्ष लायन पंकज राज मेवाडा को मनोनीत किया गया।
क्लब हिल्स के मार्केटिंग व कम्युनिकेशन चैयरपर्सन व सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष लायन हरीश परिहार ने बताया कि जोन चैयरमेन बनने की खुशी में क्लब हिल्स परिवार द्वारा क्लब के चार्टर अध्यक्ष मेवाडा का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया व खुशी जाहिर की की हमारे क्लब हिल्स की स्थापना अगस्त 2020 में हुई। क्लब के चार्टर अध्यक्ष पंकज राज मेवाडा ने कोरोना काल मे भी समाज सेवा के बहुत सारे उत्कृष्ट कार्य किये जिससे हमारे सुमेरपुर व शिवगंज के अलावा प्रान्त ओर मल्टिपल में भी अपने सेवा कार्यो से अपने सुमेरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया व कम समय मे ही चार्टर अध्यक्ष मेवाडा को अनेक संस्थाओं द्वारा, लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल से व डिस्ट्रिक्ट के प्रान्तपाल द्वारा उनके जन कल्याण, जीव दया व पर्यावरण संरक्षण हेतु भी सम्मानित किया जा चुका है उन्हें जयपुर में विवेकानंद गौरव अवार्ड, गोडवाड़ विरासत द्वारा पद्मश्री रघुवीर सिंह देवड़ा सिरोही व पद्मश्री डॉ. अर्जुन सिंह शेखावत पाली द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
चार्टर अध्यक्ष मेवाडा को प्रान्त ओर क्लबो के बीच सेतु के रूप में कार्य कर संघठन को मजबूती प्रदान करने के लिये संगठन की सामाजिक और सेवा गतिविधियों को गति प्रदान करने के निर्देश दिये है।
नवनियुक्त जोन चैयरपर्सन पंकज राज मेवाडा ने बताया कि रीजन 6 में पाली संभाग में नये कलब्स को स्थापित करने व जोधपुर सनसिटी क्लब एवं जोधपुर श्रद्धा क्लब का दायित्व दिया गया है।
जोन चैयरमेन मेवाड़ा ने प्रान्तपाल दिलीप तोषनीवाल, मल्टीपल चैयरमेन संजय भंडारी, विडीजी प्रथम डॉ. संजीव जैन, पीडीजी अनिल नाहर, सुखराज मेहता, डॉ. वीके त्रिवेदी का आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कंचन हरवानी, कोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी, उपाध्यक्ष प्रियंका मेवाडा, हरीश सोनी, शीला हरवानी, गुणवंती सोनी, वर्षा परिहार, आर्ची मेवाडा, लियो अध्यक्ष युधिष्ठर सिंह चुंडावत, सचिव रविन्द्र सिंह भाटी, पीनल मालवीय, देवेंद्र वैष्णव उपस्थित थे।