मुख्यमंत्री हैं समझदार जरूर मंजूर करायेगे ERCP - इआरसीपी 50% जल निर्भरता पर हो मंजूर - रामकिशन
भरतपुर, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन नेकहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समझदार हैं और वह भरतपुर के रहने वाले हैं और पानी के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं हमें उन पर भरोसा है कि वह इआरसीपी को जल्दी ही राष्ट्रीय परियोजना घोषित करायेगे । 21पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने अपने सहयोगी किसान नेता इन्दल सिंह जाट के द्वारा जारी वयान में कहा कि इआरसीपी पूर्वी राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है और भाजपा ने इसे अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में सम्मिलित भी किया है ।
पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि भाजपा और उसके तमाम बड़े नेताओंऔर बड़े केंद्रीय नेताओं ने भी विगत विधानसभा चुनावों में जगह-जगह डबल इंजन सरकार बनने के बाद इआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वायदा और भरोसा दिलाया था जिसे अब शीघ्र पूरा करना चाहिए । उन्होंने कहा कि हम इस योजना और पानी के लिए वर्ष 2007 से लगातार संघर्षरत हैं यह योजना वर्ष 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने 13 जिलों के लिए 50% जल निर्भरता पर तैयार कर केंद्र को भेजी थी जिसमें किसानों को सिंचाई ' पेयजल और कारखानो को पानी देने का प्रावधान किया था इसलिए भाजपा को यह योजना 50% जल निर्भरता पर ही मंजूर करनी चाहिए ताकि इसका लाभ किसानों को सिंचाई के पानी के लिए मिल सके । उन्होंने कहा कि इस योजना में संशोधन की कोई गुंजाइश नहीं हैऔर ना हीसंशोधन को पूर्वी राजस्थान के लोग ही स्वीकार करेंगे । उन्होंने सवाल किया कि जव डीपीआर में 13 जिलों के लिए जितने पानी की जरूरत होगी उससे चार गुना अधिक पानी बेकार बहकर समुद्र में जा रहा है तो फिर ऐसी स्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा इस योजना में क्यों काट छाँट करना चाहते हैं । उन्होने कहा है कि हम आन्दोलन करना नहीं चहाते लेकिन केन्द्र सरकार को शीघ्र ही इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर देना चाहिये ।
किसान नेता और किसान संघर्ष समिति के संयोजक इन्दल सिंह जाट ने कहा कि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का स्वास्थ्य खराब है और वो जयपुर में इलाज ले रहे है । किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के शीघ्र स्वस्थ्य होने के बाद प्रतिनिधि मन्ड ल मुख्यमंत्री से मिलेगा । उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार और भाजपा इआरसीपी को जल्दि राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करती है तो फिर शीघ्र ही सबसे बातचीत करके आन्दोंलन की रणनीति तय कि जायेगी । उन्होंने कहा कि भूमिगत जल स्तर और गहरा चला गया है और इस वर्ष तो किसानों के अधिकांश ट्यूबवैल पानी छोड़ चुके है जिससे रबि की फसल की सिंचाई नहीं हो रही है । उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों से और कई जिलों के संघर्षशील किसान नेताओं से इआरसीपी को लेकर विचार विमर्श जारी है।