मुख्यमंत्री ने ली प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक, कोटा से संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने लिया भाग

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा गई। बैठक में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने जिलेवार प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंशा के लिए शिविर में आया हुआ कोई भी नागरिक निराश होकर नहीं लौटे मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं से लाभान्वित किया जायें। उन्होंने जिलेवार अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर जिला कलक्टरों को प्रत्येक शिविर को वार्डवार प्लान तैयार कर आयोजित करने के निर्देश दिए। कोटा से वीसी में संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीणा, जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम उत्तर वासुदेव मालावत, दक्षिण कीर्ति राठौड़, सचिव नगर विकास न्यास राजेश जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।