बाल प्रधानमंत्री बने दीपक कुमार

बाल प्रधानमंत्री बने दीपक कुमार

देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देसुरी में गुप्त मतदान प्रकिया के माध्यम से चुनाव सम्पन्न हुए। जिसके चुनाव प्रभारी व्याख्याता महेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक कुमार ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। साथ ही मन्त्री मंडल का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके के मुख्य अतिथि देसुरी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने निर्वाचित बाल संसद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ उस पर अपना ध्यान केंद्रित करना सीखे और जीवन में सद्भावना के साथ एक अच्छा नागरिक बने। प्रधानाचार्य श्रवण लाल ने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी और छात्र हित मे कार्य करने को प्रेरित किया। मंत्रिपरिषद मे मीली मेवाड़ा, आयुसी, नरेंद्र सिंह, मूमल कंवर, खुशवेंन्द्र कंवर, नेतल राज, पीयूष सोनी, कृतिका, नेहा,लक्ष्मण,गौतम, विपुल, रहे। सभी स्टाफ सदस्यों ने सभी को बधाई दी।