चूरू: होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को लात—घूंसों से मारा, अस्पताल में दम तोडा


जयुपर। प्रदेश के चूरू जिले एक अध्यापक की बर्बरता सामने आयी है। इस अध्यापक ने एक 7 वीं क्लास के बच्चे को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। अध्यापक का नाम मनोज है। यह मामला सालासर थाने क्षेत्र के गांव कोलासर का है। मरने वाले बच्चे की उम्र 13 साल थी और वह 7वीं क्लास में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक बच्चे ने अपना होमवर्क नहीं किया था तो टीचर ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से मारा। इतना मारा कि नाक से खून बहने लगा और बेहोश हो गया। बच्चे के होश में नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी टीचर को पूछताछ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। और टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया गया है।
सालासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 साल का जिसका नाम गणेश था और वह एक प्राइवेट स्कूल में पढता था। बुधवार सुबह बच्चा स्कूल गया था। जहां होमवर्क नहीं करने पर टीचर मनोज ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक गणेश के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गणेश कोलासर सुबह स्कूल गया था और लगभग सवा नौ बजे स्कूल के टीचर मनोज का फोन आया। उसने कहा कि गणेश होमवर्क करके नहीं आया था तो उसकी पिटाई कर दी और वह बेहोश हो गया इसलिए उसे अस्पताल लेके जा रहे हैं। जब ओमप्रकाश अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।