दीपावली के मध्यनजर बडाऊ में सफाई अभियान जोरों पर

संवाददाता सुमेर सिंह राव

खेतड़ी/ उदयपुरवाटी 
उपखंड के ग्राम पंचायत बडाऊ में दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर वह मौसमी बीमारियों के फैलते प्रकोप को देखते हुए सरपंच जितेंद्र कुमार ने सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया है सरपंच जितेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली का पर्व एक बहुत बड़ा पर्व है जिन पर हर कोई अपने घर में साफ सफाई करता है इसी को लेकर हमने पूरे गांव को साफ करने का निर्णय लिया है आने वाले 4 दिनों तक गांव में सफाई अभियान चलेगा वह गांव में स्थित गंदी नालियों व टंकियों की भी सफाई की जाएगी वह मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन का उपयोग करें गंदगी ना फैलाएं वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाकर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। सरपंच जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिना किसी भेदभाव के बडाऊ में विकास की गंगा बहाएंगे |