क्लब हिल्स महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
सुमेरपुर, महेंद्र मेवाड़ा
सुमेरपुर लॉयन्स एवं लियो क्लब सुमेरपूर हिल्स के परिवार की महिलाओ द्वारा सावन महोत्सव के आयोजन में डांस एवं गेम्स की प्रतियोगिता कर मनाया गया।
प्रोजेक्ट चैयरमेन व क्लब के मोनिका अग्रवाल ने बताया कि हमारे क्लब हिल्स परिवार की तरफ से महिलाओ के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया गया उसमें महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ के भाग लिया गया जो बड़ी खुशी की बात थी क्योंकि सेवा कार्यो के साथ-साथ परिवार को संगठित रखने के लिए फेलोशिप के कार्यक्रम भी जरूरी होते है।
क्लब अध्यक्ष कंचन हरवानी ने बताया कि सावन माह को भगवान शिव का पावन माह कहा जाता है तो दूसरी तरफ यह सावन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की डोर को भी मजबूत करता है।
आयोजित महिला कार्यक्रम में सभी ने महिलाओ ने एकल डांस, ग्रुप डांस, निम्बू चमच कॉम्पिटिशन और म्यूजिकल चेयर के साथ सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यकम का सफल आयोजन करने के लिए क्लब के लीडरशिप चैयरपर्सन डॉ. ज्योत्स्ना सिंह भाटी ने सभी महिला साथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कंचन हरवानी, उपाध्यक्ष व साइकोलॉजिस्ट और साइंटिस्ट डॉ. ज्योत्स्ना सिंह भाटी, क्लब प्रशासक प्रियंका मेवाडा, सचिव सुनीता मेवाडा, डायरेक्टर शिला हरवानी, क्लब मेम्बरशिप चैयरपर्सन मोनिका मेवाडा, गुणवंती सोनी, वर्षा परिहार, मोनिका अग्रवाल, डॉ. बिंदु चौबे, लियो संयम खान पठान, लियो आयशा खान, हरीश परिहार, सह सचिव महेन्द्रराज मेवाडा, हरीश अग्रवाल, हरीश सोनी, सह कोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी, भावेश मेवाडा, आर्यन मेवाडा व क्लब चार्टर अध्यक्ष व जोन चैयरमेन पंकज राज मेवाडा का सराहनीय सहयोग रहा।