कोटा स्टेशन पर विदेशी महिला पर्यटक को वाणिज्य पर्यवेक्षक ने किया गाइड

कोटा स्टेशन पर विदेशी महिला पर्यटक को वाणिज्य पर्यवेक्षक ने किया गाइड

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 13 नवम्बर,
कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर दिनांक 13 नवम्बर को भारत में राजस्थान राज्य के पर्यटन स्थलों को घूमने के उद्देश्य से पेरिस (फ्रांस) की दो महिला पर्यटक जो जानकारी के अभाव में चिंतित प्रतीत हो रही थी । स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान स्टेशन पर आकस्मिक रूप से चिंतित दिखाई देने वाले विदेशी महिला पर्यटक की सहायता करते हुए कोटा स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य पी. एन. गुप्ता ने कोटा मंडल में कई प्रसिद्ध पर्यटक एवं तीर्थस्थल हैं जैसे कोटा (चंबल पार्क, राणाप्रताप सागर बांध, रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट, गांधी सागर बांध, सेवन वंडर पार्क ), बूंदी किला, रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान और सवाई माधोपुर किला, भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध केवलादेवी पक्षी अभ्यरण, लोहगढ़ किला, लक्ष्मण एवं गंगा महारानी जी का मंदिर एवं श्रीमहावीरजी में जैन मंदिर के बारे में जानकारी दी जिसके पश्चात उन्होंने सवाई माधोपुर के पर्यटन स्थल देखने की इच्छा जताई जिस पर स्टेशन पयवेक्षक ने उनको यात्रा टिकट एवं सवाई माधोपुर जाने वाली गाड़ी के बारे मार्गदर्शन किया । जिससे दोनों विदेशी महिला पर्यटक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन की तारीफ की साथ ही साथ कोटा रेलवे स्टेशन को बेहतर स्वच्छता वाला रेलवे स्टेशन बताया ।