नीम का खेड़ा वास पास के गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर पुतला दहन किया
प्रभारी मंत्री को नारेबाजी कर जिले में नहीं घुसने देने की धमकी के कारण वह जांच कर रहे हैं एसडीएम कैलाश गुर्जर के निलंबन के कारण
बूंदी (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) नीम का खेड़ा, मेघा रावत की झोपड़ियां, मोहनपुरा, गोपालपुरा, ओनार की झोपड़िया के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में रोष अब सड़को पर उतर आया है l कालू लाल गुर्जर भाई महेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रदेश सरकार को जल्दी कोई कदम उठा कर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा को पद से मुक्त कर देना चाहिए l बूंदी जिले में लगातार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा का विरोध बढ़ता जा रहा है जिले के गांव गांव तक विरोध की लहर पहुंच चुकी है हरिमोहन शर्मा द्वारा कि जा रही धांधली कांग्रेस का हर कार्यकर्ता समझ चुका है l मीणा समाज में भी प्रभारी मंत्री प्रसाद लाल के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ रोष व्याप्त है और एसडीएम कैलाश गुर्जर को निलंबित करने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता व समाज के सभी वर्गों के लोगों में रोष है l अनीति कर एक जिम्मेदार अधिकारी को अपने प्रभाव से निलंबित करना अपने आप में एक निंदा का विषय है l जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के पुतले जलाए जा रहे हैं जो अपने आप में एक सोचने का विषय है कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया गया साथ ही चोर के नारे भी लगाए गए अपने ऊपर जांच आने पर प्रशासनिक अधिकारियों को परेशान करने का काम जो हरिमोहन शर्मा ने किया है वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं सहा जाएगा महेंद्र बगडवाल व कालू लाल ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी अगर हरिमोहन शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री प्रसाद लाल जी मीणा से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी वह निलंबित एसडीएम कैलाश गुर्जर को बहाल नहीं करवाया तो यह आंदोलन दिन प्रतिदिन और उग्र होता जाएगा और इस कड़ी में हर पंचायत हर तहसील तक यह आंदोलन पहुंच जाएंगा प्रदेश सरकार को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष को तत्काल पद से मुक्त किया जाना चाहिए l प्रदर्शन के दौरान महावीर सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमेश्वर झवर्, महावीर दायमा, गोबरा लाल मीणा, परमेश्वर शर्मा, महावीर सैनी, राकेश सैनी, कालू लाल गोस्वामी दुर्गा लाल खटाना, सत्यनारायण बगड़ावत, महेंद्र बगड़ावत, कालू लाल खटाना आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे