देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन की नारेबाजी
कोटा |
बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया पेट्रोल डीजल रसोई गैस सीएनजी सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी धरने पर बैठे। शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल डीजल गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है जिसके कारण सभी वस्तुओं में महंगाई बढ़ रही है इससे आम आदमी की कमर टूट रही है मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल के दामों को कम कर लोगों को राहत देनी चाहिए इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता धरने पर बैठे जिसमें खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता कांग्रेसी नेता अमित धारीवाल विपिन वसुनिया सहित महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल थी।
बाइट रविन्द्र त्यागी शहर अध्य्क्ष कांग्रेस, पंकज मेहता खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष