भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा का संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम का समापन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा का संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम का समापन

कोटा। भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा का संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम का समापन
सनातन धर्म मंदिर दादावाड़ी में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी राजेश कृष्ण बिरला और कार्यक्रम के अध्यक्ष किशन पाठक रहे।

शिवाजी शाखा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पंचोली ने बताया इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया शिवाजी शाखा के नए सदस्यों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह भी किया इस अवसर पर शाखा सदस्य श्रीमती आरती माहेश्वरी ने लीवर का दान कर एक परिवार की डूबती हुई जिंदगी को बचाया उनका भी धन्यवाद किया । राजेश बिरला ने शिवाजी शाखा के गतिविधियों को बहुत सराहा और आगे भी काम करने के लिए प्रोत्साहित किया भारत विकास परिषद के किशन पाठक ने शाखा सदस्यों का मनोबल बढ़ाया और शाखा की सदस्य संख्या 102 होने पर बधाई दी ।शिवाजी शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी एनसी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक किशन काबरा आर एस मेहरा शिव नंद शर्मा सी बी शर्मा कोषाध्यक्ष गोपाल लाल मूंदड़ा एवं शाखा के सभी सदस्य मौजूद रहे संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत बाल संस्कार शिविर बाल चिकित्सा शिविर सुंदरकांड पाठ वन भ्रमण और देव दर्शन के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए