डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
जयपुर-
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी झालाना डूंगरी परिसर में शनिवार को राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग के अधिवक्ताओं के सर्वोच्च संगठन डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में प्रदेशभर से पंजीकृत अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए मतदान किया। वहीं उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव,मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। मुख्य चुनाब अधिकारी जे.पी. असवाल ने बताया कि चुनाब में अध्यक्ष पद पर रमेश चन्द जाजोरिया, महासचिव पर महेन्द्र कुमार सोकरिया, संयुक्त सचिव पर राजेन्द्र कुमार बुनकर ने जीत हासिल की।
साथ ही निर्विरोध में उपाध्यक्ष पद पर खेमचन्द वर्मा, रमेश चंद चित्तोडिया, मीडिया प्रभारी पद पर धर्मराज सिंगोर, सांस्कृतिक सचिव पर कविता नायक, कार्यकारणी सदस्यों में राजेंन्द्र सबल,भीष्म असवाल, होनेश तंवर,
नरेश बैरवा,गुलाब चंद असवाल, धर्मेन्द्र दायमा, श्री श्याम सुंदर वर्मा,
मोहनलाल खींची, मोतीलाल कोली,निर्वाचित हुए जिनको संविधान की शपथ दिलाकर जीत के प्रमाण पत्र दिए गए।
इस मौके पर अध्यक्ष रमेश चन्द्र जाजोरिया ने कहा कि सब मिलकर अधिवक्ताओं के हित,व बाबा साहेब अम्बेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
महासचिव महेन्द्र सोकरिया ने बताया कि संस्था को हर सम्भव ऊचाइयों पर लेकर जाने का प्रयास करेंगे साथ ही प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक समाज के अधिवक्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे।
मीडिया प्रभारी धर्मराज सिंगोर ने उक्त जानकारी दी ओर बताया कि विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, सुरक्षा, कल्याण तथा न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया।