डांडिया उत्सव मनाया गया

संवाददाता सुरेन्द्र बिंदल
जयपुर |

अग्रवाल समाज समिति मालवीय नगर सत्कार शॉपिंग सेंटर के अग्रसेन भवन में डांडिया उत्सव बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया डांडिया उत्सव का शुभारंभ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट रिशिपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जिंदल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री (संयोजक)सुरेंद्र बिंदल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश अग्रवाल, नेमी चंद गुप्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती हेमा गुप्ता आदि अन्यअग्र बंधुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस आयोजन में लगभग 100 अगर महिलाओं ने भाग लिया अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती हेमा गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने से महिलाओं को डांडिया का प्रशिक्षण अग्रवाल समाज मालवीय नगर के अग्रसेन भवन में ही दिया जा रहा था डांडिया रास में प्प्रतियोगियों को बेस्ट डांस, बेस्ट डांडिया डेकोरेशन, बेस्ट आवर ऑल परफॉर्मेंस, बेस्ट ड्रेस, इनाम दिए गए डांडिया संयोजक श्रुति गुप्ता एवं मुख्य अतिथि श्रीमती शैला गुप्ता, राधा जैन एवं पुष्पा मित्तल द्वारा सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया