बेटियां देश का भविष्य-उर्मिला जैन भाया

संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान

बेटियां देश का भविष्य-उर्मिला जैन भाया
बारां 04 अगस्त। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सखी केन्द्र राजकीय चिकित्सालय बारां पर गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमति उर्मिला जैन भाया ने कहा कि नारी ही परिवार की जिम्मेदार होती है वह बच्चों का पालन पोषण करती है। नारी से समाज बना है। इसलिए हम सबको नारी का सम्मान करना चाहिए साथ ही बेटियों को शिक्षा दिलानी चाहिए। बेटी परिवार के भाग्य को उदय करती है। इस अवसर पर सखी केन्द्र का अवलोकन भी किया गया। साथ ही योजना में सामाजिक परामर्शदाता के पद पर श्रीमती बिन्दु मारू को नियुक्त होने पर श्रीमती मारू का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीमती बिन्दु मारू समय-समय पर सखी केन्द्र का निरीक्षण और अवलोकन कर विभाग को सुझाव देगी ताकि केन्द्र पर ज्यादा से ज्यादा पीड़ित बच्चियों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर केन्द्र प्रशासक चन्द्रज्योति प्रजापति के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने जिला प्रमुख भाया का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साथिन बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम मेहता, सहायक निदेशक गजराज सिंह, इन्द्रा महिला शक्ति केन्द्र की प्रभारी पुष्पा शर्मा महिला, महिला अधिकारिता विभाग प्रचेता मोनिका शर्मा, संस्था सचिव लटुरलाल मीणा सहित सभी स्टाफ साथी उपस्थित रहै।