Baran:दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना, जिला कलक्टर ने प्रषिक्षणार्थियों को किट का किया वितरण

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
 बारां कोटा संभाग


बारां, 7 फरवरी। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने मगंलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना के तहत आईसेक्ट वेलफेयर एंड एजुकेषन सोसायटी बारां में नर्सिंग का प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को अध्ययन किट का वितरण किया।
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना के तहत गरीब परिवारों की 135 बालिकाओं को नर्सिंग से संबंधित प्रषिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे इन बालिकाओं को प्रषिक्षण के बाद आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर जिला कलक्टर ने नर्सिंग प्रषिक्षणार्थी बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी आवष्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रषिक्षणार्थियों को अध्ययन किट का वितरण किया। प्रषिक्षणार्थी बालिकाओं ने इस मौके पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता के ब्लड प्रेषर की जांच करते हुए उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा, संस्थान के साबिर अहमद, फेकल्टी स्टाफ आदि मौजूद रहे।