स्वच्छ भारत अभियान में विभाग एवं सामाजिक संगठन सहभागी बनें- एडीएम सिलिंग

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र कोटा के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत संचालित होने वाली गतिविधियो की तैयारी के लिए अतिरिक्त कलक्टर सिलिंग सत्यनारायण आमेठा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक, धार्मिक, समाजिक संगठनो तथा विभागीय अधिकारियों को बैठक का आयोजित की गई।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग स्वच्छ भारत अभियान में सरकार की मंशा के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर सभी विभाग सक्रियता से भागीदारी निभाऐं तथा उसकी रिर्पोट नेहरू युवा केन्द्र को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है इसके लिए सभी विभाग एवं सामाजिक संगठन मिलकर प्रचार प्रसार भी करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से अच्छे कार्य करने वाली संस्थाओ चयन कर उन्हे पुरस्कृत भी किया जायेगा तथा सहभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जावेगें।
उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिवसवार कार्य योजना, गतिविधियो तथा उत्तरदायित्व का निर्धारित व कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग दीप्ती मीणा, एसीईओ प्रतिभा देवठिया. उपायुक्त नगर निगम एचडी.सिंह, सीएमएचओ डा. बी.एस. तंवर, चाइल्ड लाइन नोडल निदेशक यज्ञ दत्त हाड़ा, ह्यूमन हेल्प लाइन से मनोज आदिनाथ सहित संबन्धित उपस्थित रहे।