संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में लगाई धोक, मांगी मन्नत, भजन गायक कारों ने बहाई भजनों की रसगंगा, पोष बड़ा प्रसादी का भी हुआ कार्यक्रम |
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी ग्राम पंचायत में स्थित बजरंग धाम झडाया बालाजी मंदिर में मंगलवार को विशाल धर्मसभा का आयोजन श्री श्री 108 श्री सीताराम दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ l जिसमें संत श्री बलदेव दास जी महाराज कालाकोटा टोडा सहित कई संत महंत पधारें l श्रद्धालुओं ने संतों महंतों से आशीर्वाद प्राप्त किया l इस अवसर पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था l इसके अलावा भजन गायक कारों ने भजनों की रसगंगा प्रवाहित कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया l विशाल धर्मसभा के दौरान ही पोष बड़ा प्रसादी का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पूर्व उप प्रधान मदन लाल भावरिया ने किया l इस दौरान कैप्टन रामनिवास ताखर , डॉ रामावतार गजराज ,प्रमोद कुमार मीणा, बजरंग मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद यादव ,रामअवतार, जगदीश जाखड़ ,भगवानदास यादव ,श्यामलाल ,विकास कुमार सहित कई संतों महंतों के अलावा बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे l