रसोई में तड़का लगाना मुश्किल , महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, आसमान छू रहे हैं सब्जियों के भाव

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

वाह रे महंगाई .........
घरों में सुबह-शाम बनने वाली सब्जियों के भाव इन दिनों आसमान छू रहे हैं l मंडी में ताजा हरी-भरी सब्जियां 30 रुपए किलो के भाव से लेकर 50 रुपए किलो तक बिक रही है वही मटर के भाव ₹70 किलो चल रहे हैं l हरी मिर्ची का तो कहना ही क्या हरी मिर्च 70 से 80 रुपए किलो तक बेची जा रही है l कोरोनावायरस संक्रमण से पहले ही देशवासी काफी परेशान थे अब रही सही कसर महंगे भाव की सब्जियों ने पूरी कर दी l अब दूसरी तरफ महंगाई चुपके से लोगों की कमर तोड़ने में लगी है l थाली से सब्जियां गायब हो रही है प्याज के बढ़े दाम ने जहां मीट मछली अंडा खाने वालों के मुंह पर ताला जड़ दिया है वहीं आसमान छूती कीमतों से घर का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ चुका है l हरी मिर्च भी इस बार अपना रंग दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छूट रही है l हरी मिर्च के दाम में दोगुने का उछाल आया है l