राष्ट्रीय एड्स दिवस एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बूंदी 1 दिसंबर,
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र बूंदी की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर एवं आंगनबाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वधान में एड्स दिवस व पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि एक्शन एड एसोसिएशन/ यूनिसेफ संस्थान के जोनल कोऑर्डिनेटर मांगीलाल शेखर एवं महिला पर्यवेक्षक सेक्टर (फर्स्ट सेकंड) परियोजना अधिकारी अनीता शर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम मैं एनवाईसी संतोष ने राष्ट्रीय एड्स दिवस के बारे में विस्तार से बताया एवं एचआईवी एड्स के संक्रमण व रोकथाम के बारे में जानकारी दी साथ ही नेहरू युवा केंद्र कि विभिन्न कार्यक्रमों व कौशल प्रशिक्षण की जानकारी सभी को दी। मांगीलाल शेखर ने सभी महिलाओं को एचआईवी एड्स की जानकारी देते हुए महिला अधिकारों एवं महिला शोषण, घरेलू शोषण, घरेलू हिंसा के बारे में बताया एवं सखी सेंटर के बारे में जानकारी दी साथ ही बाल अपराध व बाल शोषण के बारे में भी जानकारी दी । सभी को स्वयं के रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया इसी के साथ अनीता शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यालय में गर्भवती महिला कि गोद भराई की रसम करवा कर पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जिसमें सभी महिलाओं को उचित आहार लेने के लिए प्रेरित किया व गर्भवती धात्री माताओं को सही से पोषाहार लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर आने वाले बच्चों को उचित पोषाहार देने की जानकारी दी। पोषण दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यालय में सभी बच्चों - माताओं को अल्पाहार वितरित किए और साथ ही धूमधाम से पोषण दिवस व गोद भराई रसम का आयोजन करवाया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यालय में लगे इंटर्नशीप कैंडिडेट भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान