जयपुर। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार ने भारत में ग्राहकों के लिए तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। और प्लान्स की शुरूआती कीमत 499 रूपेय है। इससे पहले कंपनी यह प्लान 399 रूपये में दे रही थी, लेकिन अब इसे बंद करके 499 रूपये का कर दिया है। 499 रूपये वाले प्लान में कईं नये बेनिफिट ग्राहकों को मिलेंगे। आइये हम तीनों प्लान्स की कीमत और बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।
499 रुपये का वार्षिक प्लान
इस प्लान में 7 मल्टीप्लेक्स ब्लॉकबस्टर,लेटेस्ट अमेरिकी शो और फिल्में, डिज्नी + ओरिजिनल, शो, मूवी और किड्स कंटेंट, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल सहित कईं बेनिफिट्स मौजूद है। यह प्लान सिंग्ल स्क्रीन के लिए सपोर्ट करता है। इसमें क्रिकेट, प्रीमियर लीग और फॉर्मूला 1 सहित लाइव स्पोर्ट भी शामिल हैं।
899 रुपये का सुपर प्लान
यह प्लान भी एक साल के लिए आता है। और इसमें FHD कंटेंट, दो स्क्रीन सपोर्ट, डॉल्बी 5.1, और 7 मल्टीप्लेक्स ब्लॉकबस्टर, अमेरिकी शो और फिल्में, डिज्नी + ओरिजिनल, शो, मूवी और किड्स कंटेंट सहित अन्य लाभ शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल, क्रिकेट सहित लाइव स्पोर्ट्स भी मिलेंगे।
1499 रूपये का प्रीमियम
यह एक साल के लिए मान्य है इस प्लानमें आपको चार स्क्रीन के लिए सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इसमें , 4K कंटेंट, डॉल्बी 5.1 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा अन्स बेनिफिट उपर दिये गये प्लान्स के जैसे ही रहेंगे।