जिला स्तरीय बीजेपी पदाधिकारियों का जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किया धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय बीजेपी पदाधिकारियों का जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किया धरना प्रदर्शन
टायर चलाते हुए सरकार के खिलाफ लगाया मुर्दाबाद के नारे
एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का लगाया आरोप
राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील का मामला

पाली

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में छात्रसंघ चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए जाने के मामले में कठोर कार्यवाही के संबंध में जिला स्तरीय बीजेपी पदाधिकारियों ने पाली जिला मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही एबीवी पी कार्यकर्ताओं के द्वारा टायर जलाते हुए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व जिला मुख्यालय गेट के बाहर पुलिस अधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच अंदर जाने को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हुई। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव हुए जिनका परिणाम अगले दिन शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को सामने आया। इन परिणामों में सभी विश्वविद्यालयों में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुछ महाविद्यालयों को छोड़ अधिकाश महाविद्यालयों में भी एनएसयूआई हारी है। छात्रसंघ चुनावों में परिणाम आने के बाद पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया जहां एनएसयूआई के समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए जा रहे थे। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पिछले लंबे समय से अपने वोटबँक तुष्टिकरण की राह पर चल रही है। इस तुष्टिकरण की राह में कांग्रेस देश को तोड़ने वाली ताकतों को भी साथ ले रही है एवं इसी का परिणाम है कि चाहे दिल्ली के जेएनयू में "भारत तेरे टुकड़े होंगे" जैसे नारे लगाने वाले लोग हो या कश्मीर में अलगाववाद की बातें करने वाले, सभी के साथ कांग्रेस खड़ी नजर आती है। पाली के मारवाड़ जंक्शन कस्बे में भी एनएसयूआई के छात्रों द्वारा "पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाना कांग्रेस की देशद्रोही सोच को उजागर करता है और हमारी मांग है कि उस प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए धरने में पूर्व सांसद पुष्प जैन , बीजेपी जिला अध्यक्ष मनसा राम परमार, जिला मंत्री सुनील भंडारी, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक मदन राठौड़, मारवाड़ जंक्शन पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, प्रधान मंगलाराम देवासी, पूर्व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, पालीपूर्व प्रधान श्रवण बंजारा, सहित जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकेश राजा

पाली मारवाड़ राजस्थान