जिला पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन समानता की मिट्टी लेकर मुंडन प्रोग्राम संपन्न कराया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 15 नवंबर,
पुलिस थाना दबलाना जिला बून्दी द्वारा ओपरेशन समानत के दोरान ग्राम गोरस्या का खेडा में ग्रामीणो की समानता समिति की मिटिंग लेकर गोपाल बैरवा के बच्चे के मुण्डन का कार्यक्रम
शांतिपुर्ण सम्पन करवाया ।
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के द्वारा चलाये जा रहे ओपरेशन समानत अभियान व आदेश की पालना में अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी किशोरीलाल के निर्देशन में वृताधिकारी वृत हिण्डोली सज्जन
सिंह आरपीएस के सुपरविजन में रामेश्वर प्रसाद पु.नि. थानाधिकारी थाना दबलाना मय स्टाफ द्वारा
15 नवंबर ग्राम गोरस्या का खेडा में गोपाल लाल बैरवा निवासी गोरस्या का खेड़ा के बच्चे के मुण्डन (जामणा) का कार्यक्रम था जिसके सम्बन्ध में पूर्व में ही 11 नवंबर को फरियादी द्वारा थाना पर एक रिपोर्ट
पेश की थी कि ग्राम गोरस्या का खेड़ा में 15 नवंबर को मेरे बच्चे का मुण्डन का कार्यक्रम है जिसको लेकर
आज ग्राम गोरस्या का खेडा में एसएचओ मय जाप्ता द्वारा ग्रामीणो की समानता समिति की मिटिंग लेकर
गोपाललाल बैरवा के बच्चे के मुण्डन (जामणा) के कार्यक्रम को पुलिस की मोजूदगी में डीजे घोडी सहित कार्यक्रम
सम्पन्न करवाया जिसमें ग्रामीणो ने सहयोग किया व पुलिस द्वारा बच्चे के परिवारजनो का आदर सत्कार कर बच्चे
को भेट प्रदान की गई।
पुलिस टीम के सदस्य - रामेश्वर प्रसाद पु. नि. थानाधिकारी मय जाप्ता फतेह सिंह एएसआई, प्रमोद
कानि. 1119, धनराज कानि. 112 विक्रम सिंह कानि. 825 आसुचना अधिकारी पुलिस थाना दबलाना
जिला बून्दी