DRDO वैज्ञानिक ने पाक जासूस एजेंट की गोपनीय जानकारी, व्हाट्सएप के जरिए था संपर्क

जयपुर।  डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर जिन्हें 3 मई को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।
आरोपत्रप में बताया गया है कि प्रदीप कुरूलकर  पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की ओर आकर्षित थे, जो 'ज़ारा दासगुप्ता' उपनाम का इस्तेमाल करती थी और अन्य वर्गीकृत रक्षा परियोजनाओं के अलावा भारतीय मिसाइल प्रणालियों के बारे में उससे बातचीत करती थी।
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के निदेशक कुरुलकर के खिलाफ पिछले हफ्ते एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

आरोप पत्र में कहा गया है कि प्रदीप कुरुलकर और 'ज़रा दासगुप्ता' व्हाट्सएप के साथ-साथ वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में थे।
'दासगुप्ता' ने खुद को यूके में रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया और अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर उससे दोस्ती की। एटीएस ने आरोप पत्र में कहा कि जांच के दौरान उसका आईपी पता पाकिस्तान का पाया गया।
आरोपपत्र के अनुसार  पाकिस्तानी एजेंट ने अन्य चीजों के अलावा ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी, अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री ब्रिजिंग सिस्टम के बारे में  गोपनीय जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की थी।  एटीएस के मुताबिक, दोनों जून 2022 से दिसंबर 2022 तक संपर्क में थे।


आरोपपत्र में कहा गया है, "कुरुलकर, जो उसकी ओर आकर्षित था, उसने डीआरडीओ की वर्गीकृत और संवेदनशील जानकारी अपने निजी फोन पर संग्रहीत की और फिर कथित तौर पर इसे ज़ारा के साथ साझा किया।"

इसमें कहा गया है कि उन्होंने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एसएएम), ड्रोन, ब्रह्मोस और अग्नि मिसाइल लॉन्चर्स और यूसीवी सहित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में उनसे बातचीत की।