टूर के दौरान रामगंज मंडी में बिछड़ी महिला छात्रा की रेलकर्मी ने की सहायता

टूर के दौरान रामगंज मंडी में बिछड़ी महिला छात्रा की रेलकर्मी ने की सहायता

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 16 नवम्बर, गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेम्पल सुपरफास्ट से मुम्बई सेन्ट्रल से अमृतसर जा रही 16 वर्षीय महिला यात्री हिरल पंचाल गलतीवश रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर सुबह 06:00 बजे उतर गयी । उसने रोते हुए स्टेशन पर तैनात आनड्यूटी बुकिंग क्लर्क राबिन फुलवारी से सहायता मांगी महिला यात्री ने बताया कि आदित्य कालेज बोरीवली मुम्बई से अमृतसर उक्त गाड़ी के बी 1 कोच में 45 छात्रों के ग्रुप एवं अध्यापक के साथ टूर पर जा रही थी और रामगंज मंडी स्टेशन पर बिछड़ गयी है जिस पर रेलकर्मी ने कोटा स्टेशन पर तैनात वाणिज्य अधीक्षक पी. एन. गुप्ता एवं स्टेशन मास्टर कविता अगनानी की मदद से टूर ग्रुप हेड को सूचित कर कोटा में उतरवाया और बिछड़ी महिला यात्री को अन्य ट्रेन से रामगंज मंडी से कोटा पहुँचवाकर टूर ग्रुप हेड मिलवाया । इस सराहनीय कार्य हेतु महिला (छात्रा) यात्री ने कोटा रेल प्रसाशन की प्रसंशा की |