संवादाता शिव कुमार शर्मा
बूंदी |
नवल सागर ईदगाह पर पढ़ी नमाज देश के अमन चैन की दुआ मांगी
बूंदी जिले में ईद उल फितर का त्योहार पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया बूंदी शहर के नवल सागर ईदगाह पर सुबह ईद की नमाज मुस्लिम समुदाय द्वारा अदा की गई देश में अमन शांति की दुआ की गई। ईद के मुबारक मौके पर मंगलवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थी। नवल सागर ईदगाह पर जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। नवल सागर ईदगाह पर ईद की नमाज काजी शकूर कादरी व गुलाम गोस ने पढ़ाई वहीं शहर काजी शकूर कादरी ने तकरीर की इस मौके पर उन्होंने कहा कि सब देश की भलाई के लिए कार्य करें। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में नमाजी सुबह से ही नवल सागर ईदगाह पर पहुंचने लगे नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी गई।
ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे जिला कलेक्टर रेणु जयपाल जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव कांग्रेस नेता सतेश् शर्मा भगवान नुवाल आदि मौजूद रहे