Baran:इंजीनियर संजीव मदान बने हाडौती गौरव सम्मान के बारां जिला संयोजक

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान


शिक्षाविदों एवं भामाशाहो का कोटा में कराएंगे सम्मान

बारां  16 जनवरी। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वाधान में 14 फरवरी  को  सनाढ्य सभा समिति महावीर नगर प्रथम कोटा में आयोजित होने वाले हाडौती गौरव सम्मान 2023 के समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियर संजीव मदान को बारां जिला संयोजक नियुक्त किया है ।

                  हाडौती गौरव सम्मान 2023 के कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा  कमल ने बताया कि बारां जिले की प्रतिभाओ को आगे लाने व्  हाडौती स्तर के कोटा में होने वाले  हाडौती गौरव सम्मान 2023 के लिए बारां जिला संयोजक पद पर समाजसेवा के क्षेत्र में बारां जिला ही नहीं हाड़ौती संभाग के सेवाभावी  इंजीनियर संजीव मदान   को नियुक्त किया है, बारां जिले की  विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाये  उनके माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

                      न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति अंजू शर्मा ने बताया कि   जनता, जनार्दन के सहयोग सेे हाडौती गौरव सम्मान समारोह विगत 5 वर्षों से निरन्तर रखा जा रहा है  । श्री मति शर्मा ने बताया कि  14 फरवरी को  दोपहर 2 बजे से हाडौती गौरव सम्मान 2023 में कोटा सम्भाग के चारो जिलो कोटा,बूंदी,बारां, झालावाड़ के  शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों तथा भामाशाह के रूप में सर्व समाज के ख्याति प्राप्त 51 प्रतिभाओ को सम्मानित किया । समाजसेवी इंजीनियर संजीव मदान  के हाडौती गौरव सम्मान 2023 के बारां जिला संयोजक बनने पर न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति अंजू शर्मा, सचिव इंजीनियर पुष्पकान्त , दिनेश पोटर, नरेंद्र कुमार शर्मा  दिनेश मीणा  राजेंद्र कुमार समेत सोसायटी सदस्यों ,समाजसेवियों ने बधाई दी, व् बारां जिले की प्रतिभाओ को आगे लाकर सम्मानित करने का आग्रह किया।