जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का का लोकार्पण करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही इस एक्सप्रेस वे का सांकेतिक लोकार्पण कर दिया गया। यह लोकार्पण समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने किया और इस दौरान सैकडों सपा के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। लोकार्पण के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एक्सप्रेस वे पर साइकल यात्रा भी निकाली। इस सांकेतिक लोकार्पण के दौरान सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद भी मौजूद थे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया है।
अखिलेश यादव को नहीं दी थी विजय यात्रा की अनुमति
बता दें कि आज के दिन सुल्लतानपुर जिले में पीएम नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकापर्ण करने वाले थे। यूपी सरकार और प्रशासन ने इसके लए पूरी तैयारियां भी कर ली थीं। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के नेता अखिलेश यादव ने 16 नंवबर को विजय यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी जिसे खारिज कर दिया गया था। इस बात को लेकर अखिलेश यादव ने पहले ही सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही बता दिया था। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और अब इस लोकापर्ण की की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा थी कि अगर प्रशासन हमें विजय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देता है तो हम साईकल कंधे पर ले जाकर यात्रा निकालेंगे। इसलिए पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।