कोटा जिला सरपंच संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|

जिला अध्यक्ष मोईजुद्दीन गुड्डू ने नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कोटा जिला सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मोईजुद्दीन गुड्डू के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

जिसमें संरक्षक मानवेन्द्र सिंह हाड़ा, संयोजक रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीदा पठान, ब्रजमोहन मालव, सुरेन्द्र मेहता, सचिव नीरज नागर, सुशीला कंवर, ललित खटीक, सह सचिव अशोक मीणा, जितेंद्र मेघवाल, संयुक्त सचिव निरंजन मीणा, महासचिव गोविंद राव, सुषमा कुमारी, संगठन सचिव गोवर्धन मेहरा, दमयंती नागर, महिला सचिव उछमा मीणा, कोषाध्यक्ष प्रीती झाला, सह कोषाध्यक्ष बजरंगी बाई मीणा, प्रवक्ता नन्द लाल मीणा, नरेश मेघवाल, रघुराज सिंह, प्रभारी मूलचंद गुर्जर इटावा, रामावतार खैराबाद, मनीष नागर, सुबराती खान सांगोद को नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में 22 मार्च 2022 को प्रदेश सरपंच संघ संगठन के आव्हान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने के लिए भी कोटा जिला सरपंच संघ लामबंद हो गया जिसकी रूपरेखा जिला अध्यक्ष मोईजुद्दीन गुड्डू के नेतृत्व में तय की गई।

इस गरिमायी अवसर पर पुर्व सरपंच राजेश मीणा, खजुरी सरपंच मोती लाल मीणा, महावीर गौतम, गायत्री बाई, लक्ष्मीनारायण जी, प्रेम गोचर, नरेश कुमारी, बाबूलाल मीणा, सीमा माहेश्वरी, सत्यनारायण वर्मा, संतोष मीणा सहित सैकड़ों सरपंच एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।