Kota:व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव तैयारियों की जानकारी ली, बैठक लेकर दिए निर्देश

कोटा 29 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदीप कुमार सिंह सेंगर आईआरएस को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय पर्यवेक्षक को जिला प्रशासन द्वारा चुनाव संबंधी तैयारियों से अवगत कराया गया। शुक्रवार को व्यय पर्यवेक्षक द्वारा अधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली गई।
व्यय पर्यवेक्षक ने लोकसभा आम चुनाव में नियुक्त सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षकगणों की मीटिंग ली व चुनाव संबंधी कार्यो को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सम्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए एवं पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने पर्यवेक्षक का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आमजन व्यय पर्यवेक्षक से सर्किट हाउस कोटा में प्रातः 10 से 11 बजे तक पूर्व सूचना देकर मिल सकते हैं। इस बाबत्् आवश्यकतानुसार व्यय पर्यवेक्षक से मोबाइल नं0 7597416822 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।