महाराजसर स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा का एक्सप्लोजर कैंप हुआ सम्पन्न

भरतपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजसर में प्रधानाचार्य हेमचंद गोयल की अध्यक्षता व्यावसायिक शिक्षा का एक्सप्लोजर कैंप संपन्न हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेदाचार्य अरविंदकुमार मीना, पोस्टमास्टर जगदीश प्रसाद, स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक राजीवकुमार जैन एवं बलराम शर्मा आदि उपस्थित रहे | आयोजित एक्सप्लोजर कैंप का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन से हुआ | स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदाचार्य अरविंदकुमार मीना ने स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को कोरोना, एनीमिया आदि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की, साथ ही पोस्टमास्टर जगदीश प्रसाद ने पोस्ट ऑफिस से संबंधित सेवाओं के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया.

शिविर में स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंध राजीव कुमार जैन ने बच्चों को बैंकिंग सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की | कैंप प्रभारी व्याख्याता रवि यादव ने शिविर में व्यावसायिक शिक्षा के एक्सपोजर कैंप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा, लक्ष्मी कंवर, व्याख्याता राकेश कुमार जैन, गिरधारी लाल, रवि यादव, नेत्रपाल सिंह, दिलीप कुमार, मंजूरानी शर्मा, विजयपाल चौधरी, संगीता अग्रवाल, शीशराम, सरिता शर्मा, सपना अग्रवाल, महेंद्र सिंह, हरीशचन्द्र सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह, प्रेमलता, विमलेश कुमारी, मंजू शाक्य, जयप्रकाश कस्वां, बैदर्भी जैन, प्रियंका, राजेश सिंह, कुलदीप सिंह, मोनिका शर्मा, आनंद मिश्रा, वरिष्ठ प्रबोधक सुनीता शर्मा, पंचायत सहायक सुनीता शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, डालचंद, रुक्मणी, बीना, ललिता आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल कटारा ने किया.