इस बार नए साल की शुरुआत काफी अच्छे योगों के साथ हुई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल अपने आप में खास है क्योंकि इसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। क्योंकि हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी सात दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। इसी तरह रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। ऐसे में नया साल रविवार से शुरू होने के कारण नए साल पर सूर्य का खासा प्रभाव रहेगा. ऐसे में अगर आज के दिन कुछ आसान से उपाय किए जाएं तो आपकी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के जरिए नए साल में उठाए जाने वाले खास कदम।
आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रविवार है। दशमी तिथि आज शाम 7:11 बजे तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 25 मिनट से शिव योग रहेगा। इस योग में किए गए सभी कार्यों में विशेष रूप से मंत्रों के प्रयोग में सफलता मिलती है। इसके बाद सिद्ध योग की शुरुआत होगी। यदि आप किसी से कोई ज्ञान या तकनीक सीखना चाहते हैं तो यह योग बहुत अच्छा है। इस योग में सीखने या काम करने में बहुत ध्यान देना पड़ता है और आपकी पूर्ण उन्नति होगी। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आकाश में 27 नक्षत्रों में अश्विनी नक्षत्र को प्रथम तारा माना जाता है। उनका प्रतीक घोड़ा माना जाता है, जो यात्रा का भी प्रतीक है और यात्रा शब्द अपने आप में एक प्रकार की दीक्षा का प्रतीक है।