France Riots: फ्रांस में पांचवें दिन भी हिंसा जारी, मेयर की घर में कार से हमला, पत्नि और बच्चा घायल
न्यूज डेस्क। फा्रंस में फैली हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार पांचवे दिन भी प्रदर्शनकारियों का हिंसात्मक प्रदर्शन जारी है। दरअसल पुलिसकर्मियों के द्वारा एक किशोर की हत्या के बाद फ्रांस में यह हिंसा फैली जिसमें अभी तक सैंकडों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी और हिंसक होते जा रहे हैं।
मेयर के घर हमला
फ्रांस में प्रदर्शनकारी दिनों दिन उग्र होते जा रहे हैं। आज पेरिस के मेयर के घर पर दंगाईयों ने कार से हमला किया। कुछ प्रदर्शनकारियांें ने कार को मेयर के घर में घुसा दिया जिससे उनकी पत्नि और बच्चे घायल हो गये। एलश्हे.लेस.रोज़ेस शहर के मेयर विंसेंट जीनब्रून ने ट्वीट कर बताया कि जब उनका परिवार सो रहा थाए तब प्रदर्शनकारियों ने आग लगाने की कोशिश की और उनके घर में एक कार घुसा दी।
घर पर इस तरीके हिंसक हमले के बाद मेयर ने ट्विट किया और इस रात को अपने जीवन की सबसे डरावनी रात बताया। मेयर ने ट्विट करते हुए कहा कि , पिछली रात डरावनी और अपमानजनक स्थिति को दिखाने वाली थी। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। दंगाइयों द्वारा मेरे घर में कार घुसाने से मेरी पत्नी और मेरा एक बच्चा घायल हो गए हैं। यह हत्या का प्रयास कायरता को दिखाता है।
बता दें कि यह घटना पूरे फ्रांस में अराजकता की पांचवीं रात को हुईए जहां दंगाइयों ने कारों में आग लगा दीए बुनियादी ढांचे पर हमला किया और सुरक्षा बलों के साथ झड़प की।